फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां परिवार की शान : मेघना

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के कम्युनिटी हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को नारी अधिकार, समानता और महिलाओं के योगदान पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेटर मेघना सिंह ने बेटियों को परिवार की शान और राष्ट्र की शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी होने पर गर्व है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने नारी को संस्कृति में सृजन, शक्ति और करुणा का स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में नारी को देवी माना गया है। सीओओ प्रणव शर्मा और वीपी नरेश चंद्रा ने नारी के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां प्रतिमा जैन, निधि गुप्ता, रश्मि हरित, मीरा शर्मा, माधुरी गंगवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें