फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मशरूम की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Tue, 27 Oct 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पहाड़ की महिलाएं अब खेतीबाड़ी और घरेलू कामकाज तक सीमित न रहकर स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं। नैनीताल के चौपड़ा गांव की चंद्रा जीना ने मशरूम की खेती को आमदनी का जरिया बनाकर इसकी मिसाल पेश की है। कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर उन्होंने मशरूम उत्पादन की यूनिट शुरू की। आज वह मशरूम की बिक्री के साथ अचार का कारोबार भी कर रही हैं। इससे उन्हें हर महीने करीब 12 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। चंद्रा जीना वर्ष 2016 में किरण महिला समूह से जुड़ी थीं। वर्तमान में वह समूह की कोषाध्यक्ष हैं। इस समूह में 13 महिलाएं शामिल हैं। समूह से जुड़ने के बाद चंद्रा ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। कृषि विज्ञान केंद्र से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया और गांव में ही इसकी खेती शुरू कर दी। धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ने के साथ बाजार में भी उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें