भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 112 महिलाओं को डिजिटल पेमेंट सखी योजना से जोड़कर रोजगार दिया जा रहा है। इसके तहत महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को बैंक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। एनआरएलएम विभाग की ओर से महिलाओं को 2700 का मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा है। एपीडी चंदा फर्त्याल ने बताया कि डिजिटल पेमेंट सखी योजना महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।