फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की हड़ताल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दो फरवरी को हड़ताल करने का एलान किया है। भोजन माता संगठन नैनीताल इकाई की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजन माताओं का मानदेय 100 रुपये प्रतिदिन है। उन्हें महीने में 3000 रुपये मानदेय मिलता है। भोजन माता खाना बनाने के साथ ही विद्यालय में साफ सफाई, खाना परोसती हैं लेकिन मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी नहीं की जा रही। बताया कि माता मानदेय 5000 रुपये करने, विद्यालय में छात्र संख्या कम होने पर भोजन माता को न निकालने की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल कर तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें