फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

Thu, 14 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जीवंती देवी (फाइल फोटो) 
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल से लगभग दस किलोमीटर दूर थापला के जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


थापला मंगोली निवासी जीवंती देवी (42) बृहस्पतिवार सुबह जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान जीवंती देवी का पैर अचानक फिसल गया और वह पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। आननफानन पहुंचे परिजनों ने बेसुध जीवंती देवी को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें