फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 Nov 2026 01:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के ग्राम छोई किशनपुर क्षेत्र में देर रात 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 56 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी स्व खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति की जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें