हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति बिना तलाक के ही एक अन्य महिला को बीवी बनाकर घर ले आया। जबकि मायके से कार न लाने पर उसे पीटा और अब घर से भगा दिया।
बनभूलपुरा के जवाहर नगर की साजली उर्फ साजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में 17 फरवरी को उसका निकाह ताहिर खान से हुआ था। परिवार वालों ने दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसे बाइक लाने पर ताना दिया जाता था। दहेज में कार की डिमांड थी। इसके लिए उसे पीटा गया। इसी बीच पति उसे तलाक दिए बिना एक दूसरी महिला को बीवी बनाकर ले आया। उसके आने पर साजली को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति ताहिर खान, सास सायरा, ससुर नन्हे खान, जेठ अल्मत, जेठाानी फरजाना, जेठ जाकिर, जेठानी मेरूल और देवर छोटू के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया।