फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: झुलसा नैनीताल...तेज धूप ने किया बेहाल, हल्द्वानी में गर्म हवा चलने से लोग परेशान

Wed, 23 Apr 2025 10:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल नगर में अब दिन में गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
तापमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल नगर में अब दिन में गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इसे पूर्व बीती आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। सर्दियों में बारिश व बर्फबारी कम होने के कारण इस वर्ष गर्मी अधिक पड़ने की आशंका है। होली के बाद गर्मी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


अप्रैल से पारा चढ़ने लगा। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि रही जिससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दो-तीन दिन से फिर तपिश बढ़ी है। इस कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हल्द्वानी में दिन चढ़ने के साथ तापमान भी उसी रफ्तार से ऊपर गया। इस दौरान गर्म हवाओं ने भी पूरा साथ दिया और लोग जलती गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम साफ रहेगा और तापमान में निरंतर वृद्धि रहेगी। अधिकतम पारा 38.7 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी की चपेट में पर्वतीय इलाके भी आने लगे हैं। ठंडे क्षेत्र मुक्तेश्वर में तापमान 26.4 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें