फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: साहब! पति बिना तलाक दूसरी पत्नी ले आया, लिखवाई रिपोर्ट; जानिये पूरा मामला

Wed, 23 Apr 2025 03:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति बिना तलाक के ही एक अन्य महिला को बीवी बनाकर घर ले आया। जबकि मायके से कार न लाने पर उसे पीटा और अब घर से भगा दिया।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति बिना तलाक के ही एक अन्य महिला को बीवी बनाकर घर ले आया। जबकि मायके से कार न लाने पर उसे पीटा और अब घर से भगा दिया।

बनभूलपुरा के जवाहर नगर की साजली उर्फ साजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में 17 फरवरी को उसका निकाह ताहिर खान से हुआ था। परिवार वालों ने दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसे बाइक लाने पर ताना दिया जाता था। दहेज में कार की डिमांड थी। इसके लिए उसे पीटा गया। इसी बीच पति उसे तलाक दिए बिना एक दूसरी महिला को बीवी बनाकर ले आया। उसके आने पर साजली को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति ताहिर खान, सास सायरा, ससुर नन्हे खान, जेठ अल्मत, जेठाानी फरजाना, जेठ जाकिर, जेठानी मेरूल और देवर छोटू के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें