फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मकान मालिक की मनमानी से महिला को बाहर गुजारनी पड़ी रात, आयुक्त ने लिया एक्शन

Thu, 29 Feb 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की ओर से दी गई शिकायत का संज्ञान लिया। आयुक्त ने भवन स्वामी को मकान में प्रवेश के लिए सुबह तक सीढ़ी बनाने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस के एसएसआई से भवनस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा।
विज्ञापन

पीड़ित दीपा की ओर से की शिकायत में कहा कि बीते दिनों वह बेंग्लोर में अपनी बेटी से मिलने गई थी लेकिन जब वह घर पहुंचती तो देखा कि मकान मालिक ने घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए हैं जिस वजह से उन्हें रात बाहर गुजरानी पड़ी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन स्वामी को फटकार लगाई। एसएसआई मल्लीताल दीपक बिष्ट को निर्देश दिए कि संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद हिमांशु, नैनीताल पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें