फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल लीज पर दिलाने के नाम पर महिला के हड़पे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लीज पर होटल दिलाने का एग्रीमेंट तैयार कराने के नाम पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला से एक लाख ग्यारह हजार रुपये लिए थे। होटल के विवादित होने की जानकारी मिलने पर महिला ने इससे इनकार कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर ने केवल ग्यारह हजार रुपये ही वापस किए जबकि एक लाख की रकम हड़प कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिठौरिया नंबर एक स्थित लोहरियासाल निवासी नीमा भारती पार्लर संचालक हैं। कुछ दिनों पहले उनकी सुनील अग्रवाल से होटल लीज पर लेने पर सहमति बनी। एग्रीमेंट तैयार करने के लिए नीमा ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का भुगतान सुनील को किया। वहीं कुछ दिन बात पता चला कि जिस होटल को लीज पर लेने का सौदा तय हुआ वह विवादित है। इस पर नीमा ने होटल लीज पर लेने से इनकार कर दिया और दी हुई रकम वापस मांगी। इस पर सुनील ने 11000 रुपये वापस किए, लेकिन एक लाख रुपये का दिया हुआ चेक बाउंस हो गया। उसके बाद से आज तक सुनील ने रकम वापस नहीं की है। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें