फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, जान गई

Thu, 25 Jul 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के रोपा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के निवेदन पर राजस्व पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल ने बताया कि बेतालघाट निवासी कमला देवी (47) पत्नी जगत सिंह रोजाना घूमने के लिए रोपा मोटर मार्ग पर जाती थीं। बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ीं। अचानक पैर फिसलने से कमला नीचे आ गिरीं और सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लीलाधर डोर्बी, चतुर सिंह भंडारी, तारा भंडारी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी थी। मृतका के पति सिमलखा इंटर कॉलेज में काम करते हैं और उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें