फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने पति से विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रविवार सुबह ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी मुस्कान (25) का अपने पति महमूद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मुस्कान का एक दो वर्षीय पुत्र भी है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें