फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: शादी में जाने से मना किया तो महिला ने दे दी जान, पति और पत्नी के बीच हुआ था विवाद

Tue, 03 Jun 2025 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी थाना क्षेत्र के बसानी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला शादी में जाना चाहती थी। पति के मना करने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के बसानी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला शादी में जाना चाहती थी। पति के मना करने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन


देवेंद्र आर्य फतेहपुर के बसानी में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी मीना आर्या (35) परिवार में किसी की शादी में जाने की जिद कर रही थीं। इस पर पति ने मना कर दिया। 31 मई को इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से मीना ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पति ने परिवार के अन्य लोगों के साथ पत्नी को एसटीएच में दाखिल कराया यहां तीन दिन तक उसका इलाज चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि महिला के जहर खाकर जान देने का मामला जांच में सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें