रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में महिला के किशोर से अश्लील हरकत करने का मामला आया है। किशोर की मां ने सीओ फरियाद लगाई तो बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के पति को भी जेल भेज दिया।
रामनगर निवासी एक महिला ने सीओ पंकज गैरोला से 25 मई को उसके बेटे के साथ अश्लील हरकत होने की शिकायत की थी। सीओ के निर्देश पर महिला एसआई सिमरन को मामले की जांच सौंपी गई। महिला एसआई के अनुसार किशोर की मां ने बताया कि 20 मई को मोहल्ले की महिला ने उसके बेटे को किसी काम के लिए अपने घर बुलाया था। इस दौरान किशोर को नशीला पदार्थ खिलाकर और उसके साथ अश्लील हरकत की थी। रात को घर नहीं पहुंचने पर अगली सुबह बेटा एक मकान की छत पर बेहोश पड़ा था। जब उसे होश आया तो उसने आपबीती सुनाई। कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 328, 341, 363 व 11/12 पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 27 मई को महिला को धर लिया था। वहीं उसके पति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।