फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पस्तोला में तैनात शिक्षा की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। शिक्षा विभाग ने प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिक्षक संजय कुमार निवासी ऊधमसिंह नगर की नियुक्ति वर्ष 1996 में प्राथमिक विद्यालय भुडभुड़िया ऊधमसिंह नगर में हुई थी। 1996 में ही उनका स्थानांतरण राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पस्तोला में हो गया था। जिला शिक्षाधिकारी और प्रभारी डीईओ (प्रारंभिक) केके गुप्ता ने बताया कि पूर्व में की गई जांच में प्रमाणपत्रों के फर्जी पाए जाने पर संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था। नियुक्ति के समय जमा कराए गए उनके अभिलेखों की जांच उप शिक्षाधिकारी से भी कराई गई थी, जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीटीसी और स्थायी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। बता दें कि हाल ही में ओखलकांडा ब्लॉक के कालाआगर में भी एक शिक्षिका के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर उसकी सेवा भी समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें