फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोली, कुमकुम, अक्षत के साथ राखी कहेगी...आई हैव द बेस्ट ब्रो एवर

Wed, 19 Aug 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी प्रधान डाकघर में बिकने के  लिए आए राखी के बॉक्स।      अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर में आज से राखी बाॅक्स की बिक्री शुरू हो जायेगी। इस राखी के बॉक्स की कीमत 500 रुपए रखी गई है। राखी बॉक्स में रोली, कुमकुम, चावल के साथ 2 प्रीमियम क्वालिटी की राखी, तीन रक्षा बंधन के पोस्टकार्ड, पोस्टमैन के स्टीकर के साथ ही की-चैन भी होगा जिसमें ''हाय-ब्रो'' लिखा होगा। इसके अलावा ''आई हैव द बेस्ट ब्रो एवर'' लिखा स्टीकर भी बॉक्स में होगा। डाकघर के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुरुआती में 150 बॉक्स मंगवाए गए हैं। इन बॉक्स में 400 ग्राम गिफ्ट आदि भी रख सकते है। इसके अतिरिक्त और राखी भी रखी जा सकती है।
विज्ञापन

पांच हजार पांच सौ राखी लिफाफे बिके

पोस्टमास्टर बिष्ट ने बताया कि प्रधान डाकघर और उसके अंतर्गत आने वाले 33 अन्य डाकघरों में अभी तक पांच हजार पांच सौ राखी के लिफाफे बिक चुके हैं। बृहस्पतिवार तक दो हजार राखी के लिफाफे और पहुंच जाएंगे। राखी को देखते हुए हुए प्रधान डाकघर में राखी पोस्ट करने के लिए दो अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं।बहनें रात आठ बजे तक भी राखी पोस्ट कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पढ़ी तो राखी भेजने के और भी अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे। बताया कि राखी के लिफाफे से राखी पोस्ट करने पर पोस्ट फीस में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

प्रतिदिन 4000 हजार राखी पहुंच रही शहर में
पोस्टमास्टर बिष्ट ने बताया कि डाकघर में प्रतिदिन 4000 हजार स्पीड पोस्ट वाली राखी वितरण के लिए आ रही है। इसके साथ ही साधारण डाक से भी 2500 राखी वितरण के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें