फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर सीजन में सैलानियों के लिए विशेष पैकेज देगा कुमंविनि

Thu, 01 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमंविनि की ओर से विंटर सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था कर दी गई है। यही नहीं निगम इस बार सैलानियों के लिए तीन नई योजनाएं भी लेकर आया है। इनमें विंटर सनसाइन, विंटर हनीमून और बर्ड वाचिंग शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में अपर सचिव पर्यटन और पर्यटन विकास निगम की सीईओ ईवा सहाय ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक में उक्त स्कीमों का लाभ सैलानियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कुमंविनि के महाप्रबंधक (पर्यटन) त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि विंटर सीजन के दौरान निगम द्वारा कुमाऊं मंडल के भ्रमण पर पहुंचने वाले सैलानियों को काठगोदाम से शीतलाखेत, बिनसर, सिगड़ी और कौसानी तक के दीदार कराएगा।
विज्ञापन


इस दौरान तीन दिन और दो रात के पैकेज में निगम के आवास गृहों में ठहरने वाले सैलानियों को किराए में 30 से 50 फीसदी तक की छूट भी दी जाएगी।

बताया कि विंटर सीजन के लिए शुरू की गई उक्त व्यवस्थाएं 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक लागू तो रहेंगी, लेकिन इस दौरान आवास गृहों में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी। उसके बाद नए साल के शुरू होने से लेकर अप्रैल तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें