फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में विंटर कार्निवाल

Mon, 28 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवर नगरी में आयोजित विंटर कार्निवाल के तीसरे दिन रविवार की शाम प्रख्यात गायिका शालमली खोलगडे के नाम रही। शालमली खोडगडे ने बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी तो सीधी साधी छोरी शराबी हो गई गीत से लेकर ओ सारी नाइट बेशर्मी की हाईट-इक तू इक मैं और हो डिम डिम ये लाइट जैसे गीत सुनाकर कड़ाके की ठंड में ऐसा माहौल बनाया कि फ्लैट्स में बने पंडाल से लेकर डीएसए मैदान की सीढ़ियों में बैठे दर्शक झूम उठे। यही नहीं कामेडियन रवींद्र जानी की कामेडी ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम फ्लैट्स मैदान में विंटर कार्निवाल के तहत गीत संगीत की महफिल सजी तो मुख्य मंच में प्रख्यात गायिका शालमली खोलगड़े को देखते ही दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। शालमली ने अपने अंदाज में आयोजकों और श्रोताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए ये मेरा दिल यार का दीवाना गीत सुनाया।

इस गीत के बोल खत्म होने के बाद उन्होंने एक के बाद एक दर्जन भर से अधिक गीतों को अपने सुर दिए। उन्होंने चुम्मा-चुम्मा दे दे चुम्मा, खाइके पान बनारस वाला, दम मारो दम मिट जाए गम, चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी-जैसी दारू जैसी, आंटी जी आंटी जी..., हे बेबी..., मैं परेशां मोहब्बत बड़ी बीमारी, मुझे तो तेरी लत लग गई लत लग गई-जमाना कहे लत ये गलत लग गई, कभी साड्डी गली खुलके भी आया करो जी, तू तो एंवे एंवे एंवे लुट गया समेत सारी सारी रात मुझे नीद नहीं आती, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी तो सीधी साधी छोरी शराबी हो गई और ओ सारी नाइट बेशर्मी की हाइट- इक तू इक मैं और हो डिम डिम ये लाइट जैसे गीत सुनाकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य मंच में गायन करते हुए शालमली तो अपने गीतों पर थिरकी ही साथ ही पंडाल में मौजूद श्रोता भी उनके गीतों पर जमकर थिरके। शालमली ने इस महफिल में अपने सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि संगीत प्रेमी हतप्रत रह गए। खोलगडे का गायन लोगों को खूब भाया और उन्होंने खोलगडे की गायकी जमकर प्रशंसा की।

शालमली के बाद मुख्य मंच पर कामेडियन रविंद्र जौनी ने लोगों को अपने अलग अंदाज में जमकर गुदगुदाया। उन्होंने न केवल सरोवर नगरी बल्कि मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रहे सेल्फी के क्रेज के साथ साथ प्रेम, प्यार, मौसम के अलग अलग अंदाज को लेकर कामेडी कर लोगों को खूब हंसाया। रविंद्र ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी अपनी कामेडी का हिस्सा बनाया।

यही नहीं रविंद्र जोनी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान पर भी अपने अंदाज में कामेडी कर खूब तालिया बटोरी। खबर लिखे जाने तक मुख्य मंच में गीत संगीत की महफिल संजी हुई थी। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और विभू कृष्णा ने किया।

इस मौके पर कार्निवाल समिति की अध्यक्षा और संसदीय सचिव सरिता आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश साह, मारुति नंदन साह, जिलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी की पत्नी विजेता रावत, संयुक्त  मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, अपर जिलाधिकारी बीएस  फिरमाल, त्रिभुवन फर्त्याल, धीरज बिष्ट, सरवर खान, जेके शर्मा,  अजय साह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 विंटर कार्निवाल के दौरान रविवार की शाम प्रख्यात गायिका शालमली खोलगडे ने अपने गीतों से ही लोगों को मंत्रमुग्ध नहीं किया बल्कि उनके एनर्जी लेबल को देख स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि यहां पहुंचे सैलानी भी दंग रह गए। ऐसा इसलिए क्योंकि शालमली खोलगडे जब विंटर कार्निवाल के गायकी के लिए मुख्य मंच पर पहुंची तो उसके बाद से अनवरत दो घंटे से अधिक तक वह न केवल एक के बाद एक गाने गाते रही बल्कि प्रत्येक गीत पर गीत के शब्दों के बोल के अनुरूप मंच पर जमकर थिरकती भी नजर आई।

यही नहीं उन्होंने दो घंटे तक मुख्य मंच को अकेले ही संभाले रखा और इस दौरान वह कभी दर्शकों के बीच पहुंच जाती तो कभी लोगों के बीच पहुंचकर ही थिरकने लगती। यही नहीं इस गायिका ने स्थानीय निवासी बबली को भी अपने गीतों पर खूब थिरकाया। उनके इस सरल और सहज अंदाज को श्रोताओं और संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया।

 विंटर कार्निवाल के दौरान रविवार की शाम को आयोजन समिति की ओर से कई गई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। फ्लैट्स परिसर में शाम होने के बाद से रुक रुक कर जमकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के नजारे को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में सैलानी भी मौके पर मौजूद रहे।

काठगोदाम स्थित रायल कालेज आफ टूरिज्म होटल मैनेजमेंट के 15 छात्रों ने संस्थान के निदेशक अनुराग भौसले व प्राध्यापक प्रणव पालीवाल के नेतृत्व में विंटर कार्निवाल के दौरान आतिथ्य सत्कार में विशेष भूमिका निभाई। संस्थान के छात्रों की बेहतरीन कार्यप्रणाली को देख रविवार को संसदीय सचिव सरिता आर्या और जिलाधिकारी दीपक रावत समेत कई अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें