नैनीताल। हॉकी एकेडमी की ओर से मल्लीताल खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता के तहत फाइनल मैच खेला गया। इसमें यूपी पुलिस लखनऊ की टीम ने देहरादून को हराकर जीत दर्ज की।
आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं और द नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यूपी पुलिस ने छह जबकि देहरादून की टीम ने चार गोल किए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देहरादून की ममता भट्ट, सर्वश्रेष्ठ उदयीमान खिलाड़ी बनारस की रोशनी रहीं। अंपायर मंजुल सनवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह रहे।
मुख्य अतिथि द नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल, नैनीताल हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस मौके पर एनके आर्या की स्मृति में विजेता टीम को दस हजार रुपये, उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। गैलेक्सी स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से भी कोलकाता टीम की उदयीमान खिलाड़ी गुड़िया व देहरादून की अंकिता को स्मृति चिह्न दिया गया।
इस मौके पर मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह, हर्षित पंत, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, प्रो. ललित तिवारी, हरीश सिंह राणा आदि मौजूद रहे।