फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल, उत्तराखंड और यूपी करेंगे संयुक्त गश्त

Mon, 21 Mar 2016 12:40 AM IST
नेपाल, उत्तराखंड और यूपी करेंगे संयुक्त गश्त
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाघों को बचाने के लिए नेपाल, उत्तराखंड और यूपी की टीमें जंगलों में संयुक्त गश्त करेंगी। इसके अलावा हर महीने यूपी और उत्तराखंड के वन महकमे की मीटिंग होगी। शिकारियों, तस्करों के संबंध में सूचनाओं का अदान-प्रदान किया जाएगा। सर्विलांस के जरिए भी शिकारियों पर नजर रखने के साथ उनके मूवमेंट की खबर एक-दूसरे को देंगे। यह फैसला रविवार को यूपी और उत्तराखंड के वन महकमे के बीच सुरई रेंज गेस्ट हाउस में (खटीमा) में हुई मीटिंग में लिया गया है। इसमें उत्तराखंड की तरफ से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव समेत आलाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


मीटिंग में यूपी के वनाधिकारियों ने शिकारियों और तस्करों के संबंध में बनाई गई रिपोर्ट, फोटोग्राफ, शिकारियों के मददगार आदि के बारे में डिटेल उत्तराखंड के वनाधिकारियों को सौंपी। तय  हुआ कि यूपी-उत्तराखंड में इसी तरह हर महीने एक-एक बार संयुक्त मीटिंग होगी।

पीसीसीएफ वन्यजीव दिग्विजय सिंह खाती ने बताया कि नेपाल, उत्तराखंड और यूपी (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) के जंगल सटे हुए हैं, इनमें वन्यजीवों का मूवमेंट होता है। ऐसे में शिकारियों और अराजक तत्वों से निपटने के लिए तीनों की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग करेंगी। मीटिंग में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. राजेंद्र सिंह बिष्ट, सीएफ सुरेंद्र मेहरा, डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलास, एसडीओ डीटी सिंह समेत वनाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें