फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल-रिजॉर्ट में चेकिंग अभियान का करेंगे विरोध

Tue, 26 Dec 2023 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नववर्ष के अवसर पर जीएसटी विभाग चेकिंग अभियान चलाने की योजना बना रहा है। रिजॉर्ट स्वामियों ने पर्यटकों के रंग में भंग डालने पर विरोध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान ने प्रेस नोट जारी किया जिसमें कहा है कि उन्हें सूत्रों से पता चला कि नववर्ष का जश्न मनाने आ रहे पर्यटकों की मौजूदगी में जीएसटी विभाग चेकिंग अभियान चालकर पर्यटकों को परेशान करना चाहता है।
एसोसिएशन ने बताया कि इस सूचना के बाद होटल और रिजॉर्ट संचालकों की बैठक हुई, जिसमें जीएसटी विभाग के इस निर्णय की निंदा की गई। कहा कि होटल इंडस्ट्रीज इस समय बुरे दौर से गुजर रही है, ऐसे में जीएसटी विभाग उनका उत्पीड़न करने पर उतारू है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन ने जीएसटी विभाग के जबरन रिजॉर्ट और होटल में चेकिंग अभियान चलाने का विरोध जताया है। कहा कि किसी भी कीमत पर अपने पर्यटकों को परेशान नहीं होने देंगे। यदि इस तरह की कोई कोशिश की गई तो उसके परिणाम की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बैठक में ढिकुली, लदुआचौड़, मोहान, ढेला, सावल्दे, क्यारी, छोई, बैलपड़ाव, टेड़ा, मरचूला आदि क्षेत्रों के रिजॉर्ट और होटल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें