फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत जब्त करा दोगे या और बोलूं...

Wed, 08 Feb 2017 01:19 AM IST
जितेंद्र पपनै
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित जनसभा के लिए पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भरा मैदान देखकर गदगद दिखे। शाह ने करीब 18 मिनट के भाषण में केंद्र की उपलब्धियां का बखान ज्यादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार और राहुल गांधी पर हमले तो किए, लेकिन ज्यादा समय नहीं। शाह ने अपने भाषण में समयाभाव के लिए लोगों से माफी भी मांगी।

एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई जनसभा में शाह पर समय का अभाव साफ दिखा। उन्होंने जनता का आभार जताने के बाद सीधे समयाभाव के लिए माफी मांगते हुए कहा कि बोलना तो बहुत कुछ चाहता था, लेकिन समय थोड़ा कम है।

अब यह समय की कमी का दबाव था या जानकारी का, कि शाह ने भाषण के शुरूआत में ही रामनगर को ‘रामपुर’ बना दिया। शाह ने करीब आठ मिनट में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, उत्तराखंड के लिए विकास का खाका पेश किया,
विज्ञापन


प्रदेश में चारधाम की सुगम यात्रा के लिए बनाए जाने वाले सड़कों के जाल और पलायन रोकने की योजना पर फोकस के अलावा पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। अगले पांच मिनट में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और उसके अगले पांच मिनट में हरीश रावत सरकार पर हमले किए।

अपने अनोखे अंदाज में भाषण देने वाले अमित शाह ने करीब 18 मिनट तक बोलने के बाद जनता से अपील की कि चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त करानी है, इसलिए भाजपा को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं।

खुद को जनता से जोड़ते हुए शाह ने कहा कि आप बिष्ट जी (पार्टी प्रत्याशी) को तो जिता ही रहे हो, क्या कांग्रेस की जमानत जब्त कराने के लिए और बोलूं? इस पर मुस्कुराते हुए जनता ने भी न कहकर समर्थन दिया। इस पर भी शाह ने चुटकी ली और मुस्कुराते हुए बोले यह तो कोई बात नहीं हुई तथा भाषण खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें