फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव संघर्ष, आग, शराब व जाम से जनता परेशान : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भवाली। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासन में जनता हमलावर वन्यजीव, वनाग्नि, शराब और जाम से त्रस्त है। इन समस्या के निस्तारण के लिए भाजपा के पास कोई योजना नहीं है। कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर दिया गया है। यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो जनता को चारों समस्याओं से निजात दिलाएगी और प्रदेश में हुई जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त का रिव्यू कर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


रविवार को राज्य अतिथि गृह में हुई पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि भाजपा शासन में कटखने बंदर, भालू और सुअरों से लोग परेशान हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ी हैं। हल्द्वानी से नैनीताल तक और कैंची से लेकर क्वारब तक जाम से हर कोई परेशान है। नैनीताल के अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा के पास आगामी पांच वर्ष का क्या प्लान है। थराली दूसरा जोशीमठ बनने जा रहा है। कांग्रेस शासन में नंदा राजजात में कोई मृत्यु नहीं हुई। परिसीमन के मुद्दे पर बोले कि 28 को विधानसभा का विशेष सदन बुलाया गया है। इसमें सरकार सर्वसम्मति से लीड ले। प्रदेश के विस चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित करें दे। पूर्व सीएम हरीश रावत रविवार को भवाली में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के आवास पर पहुंचे। रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई, भष्ट्राचार और महिला अत्याचार से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें