फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 15 Aug 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के पनियाली क्षेत्र में पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बहादुरगंज (पीलीभीत) निवासी सर्वेश कुमार (37) पुत्र अनोखे लाल पनियाली क्षेत्र में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। वह प्लंबर का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सर्वेश की पत्नी इन दिनों अपनी छोटी बेटी के साथ मायके गई हुई थी।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सर्वेश की फोन पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने घर के टिन शेड में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। आननफानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मायके से नहीं लौटी तो देखेगी मरा हुआ मुंह
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सर्वेश के बड़े भाई जयप्रकाश ने बताया कि सर्वेश चार भाइयों में सबसे छोटा और सबका दुलारा था। करीब 13 साल पहले उसने खटीमा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। जयप्रकाश के मुताबिक बृहस्पतिवार को सर्वेश ने एक कारोबारी मित्र के सामने ही फोन पर पत्नी से साफ कहा था कि अगर वह आज ही मायके से नहीं आई तो वह उसका मरा हुआ मुंह देखेगी। परिजनों ने यह भी बताया कि सर्वेश ने इस साल होलिका दहन की रात भी घर पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था।
कोट
मुखानी कोतवाली क्षेत्र में युवक की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी (हल्द्वानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें