फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह साल में पूरी दुनिया करेगी योग : रामदेव

विज्ञापन
भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में संबोधित करते योगगुरु स्वामी रामदेव। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि 15 साल में पूरी दुनिया योग करती हुई दिखाई देगी। योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति में उन्होंने प्रतिदिन 18 घंटे पुरुषार्थ का भाव जागृत किया है। गुरुकुल संस्कार देता है। गुरुकुल शिक्षा का प्रभाव ही है कि वह आज योग के साथ-साथ 40 हजार करोड़ टर्नओवर की कंपनी चलाते हुए परमार्थ के कार्य में भी लगे हैं।
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार को यहां ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भारत शिक्षण मंडल के दस दिवसीय संयोगी शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष 2047 तक भारत विश्व की आर्थिक और आध्यात्मिक शक्ति बनेगा।
शिविर में आचार्य ज्ञानेंद्र ने गुरुकुल शिविर आयोजन की जानकारी दी। बच्चों ने बीते 10 दिनों में सीखी हुई कलाओं सूर्य नमस्कार, कथक, सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर अभिनय प्रस्तुति, प्रगत योग, कलिरय पट्टू और भरत नाट्यम नृत्य का मंचन किया। ग्राफिक एरा के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल के शिविर में देश भर से कुल 69 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर में उमाशंकर पचौरी ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल का मुख्य उद्देश्य मां भारती को विश्व गुरु बनाना है।
विज्ञापन

भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने सात लाख गुरुकुल खोलने के लक्ष्य की बात कही। समारोह में भारतीय शिक्षण बोर्ड के अध्यक्ष एमपी सिंह, डॉ. राजेंद्र पाठक, देवेंद्र पवार, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. ओपीएस नेगी, गजराज डवास, पुष्पेंद्र राठी, संदीप विजय, परिसर निदेशक प्रो. एमसी लोहनी, कर्नल (सेवानिवृत्त) एएन सोनी आदि मौजूद रहे।
धरती का स्वर्ग जैसा है भीमताल
भीमताल। बाबा रामदेव ने कहा कि भीमताल स्वर्ग जैसा है। कहा कि वह यहां के सौंदर्य से अभिभूत हुए हैं। यह कुमाऊं का प्रमुख पर्यटक स्थल है। भीमताल वाकई बहुत सुंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें