फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जेहि बिधि नाथ होइ हित मोरा, करहु सो बेगि दास मैं तोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में दिन की लीला का मंचन जारी है। शनिवार को रावण अत्याचार और आकाशवाणी की लीला का मंचन हुआ। बाल और किशोर रूप में सजे स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान रावण अत्याचार का दृश्य दिखाया गया। रावण के अत्याचार से नर से देव तक हिल उठे और चारों ओर हाहाकार मचने लगा। वह देवताओं से प्रार्थना करने लगते हैं कि हे प्रभु जेहि बिधि नाथ होइ हित मोरा। करहु सो बेगि दास मैं तोरा। इसी बीच आकाशवाणी की लीला का मंचन हुआ। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री ने मंच से लीला का वर्णन किया। इससे पूर्व रामलीला में व्यास पूजन अशोक अग्रवाल और मुकेश गुप्ता ने किया। अतुल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अमित जोशी, मनोज गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। शनिवार को रामकाज की सेवा में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, पटवा महिला समिति, खंडेलवाल महिला समिति ने सहयोग किया। मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने बताया कि रविवार को दशरथ दरबार, श्रीराम जन्म, ताड़का एवं सुबाहु वध का मंचन होगा।
विज्ञापन


परिवार की महिलाओं ने लगवाई मेहंदी
हल्द्वानी। राधा कृष्ण मंदिर लटूरिया आश्रम में रविवार को होने वाले मेहंदी आयोजन से पूर्व शनिवार को प्राचीन शिव सेवा समिति के परिवार की महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि शनिवार शाम को करीब 70 से 80 महिलाओं को मेहंदी लगाई गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें