फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार: बदहाल सड़कों पर कब तक करेंगे जोखिमभरा सफर, कुमाऊं में चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Thu, 06 Jun 2024 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र की सड़कों की हालात बेहद खराब है। हादसों के बाद भी लोग बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र की सड़कों की हालात बेहद खराब है। हादसों के बाद भी लोग बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। ग्रामीण कई बार सड़कों की दशा सुधारने को लेकर आंदोलन कर चुके हैं पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हैड़ाखान-मोटरमार्ग पिछले दो साल से हादसे का सबब बना हुआ है। नवंबर 2022 में यह सड़क बिना बारिश के ही भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। यहां 380 मीटर के दायरे में किसी भी समय भूस्खलन हो सकता है। लोग जान जोखिम में डालकर यहां सफर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: भाइयों से छिना मां-बाप का साया...बहन ने भी साथ छोड़ा, छुट्टियां बिताने जा रहा था परिवार; तीन की मौत

120 गांवों की 50,000 की आबादी की लाइफलाइन माना जाने वाला काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग भूस्खलन प्रभावित स्थल पर खतरों से भरा है। इस सड़क पर हर दिन हजारों लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही करते हैं। इस सड़क के किनारे की पहाड़ी मलबे से पटी है। सड़क का एलाइनमेंट इतना खतरनाक है कि वाहन किसी भी वक्त अनियंत्रित होकर पलट सकता है। दोपहिया वाहनों के लिए सड़क पार करना भी चुनौती है। जल्द मानसून आने वाला है और तब इस सड़क पर सफर करना और अधिक जोखिम भरा हो जाता है। यहां भू-धंसाव की आशंका बनी रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सड़क पर सफर खतरे से खाली नहीं रहने वाला है।

इन मार्गों पर कई बार वाहन पलट चुके हैं-

  • भुजान-बेतालघाट मार्ग
  • रातीघाट-बेतालघाट मार्ग
  • शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग
  • ओखलढूंगा-रामनगर मार्ग
  • बेतालघाट-गर्जिया मार्ग
  • बेतालघाट-भतरौजखान मोटर मार्ग


परेशानी का आलम
सड़कों के किनारे पैरापिट नहीं।
डामरीकरण नहीं होने से हादसे का डर।

कुमाऊं में बीते वर्षों में बड़े सड़क हादसे

  • 22 फरवरी 2022: चंपावत में रीठा साहिब मार्ग के पास वाहन खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 9 जुलाई 2022: ढेला नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित हुई कार में नौ लोगों की मौत हो गई थी।
  • 23 मार्च 2023: पूर्णागिरि मंदिर से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं को वाहन ने कुचला, मौत।
  • 8 अक्तूबर 2023: नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत।
  • 8 नवंबर 2023: छीड़ाखान-रीठासाहिब मार्ग पर कैंपर 500 मीटर खाई में गिर गया था। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
  • 4 दिसंबर 2023 : नैनीताल के बेतालघाट में मैक्स वाहन खाई में गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें