फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खेत में गाय घुसी तो पाटल से पू्ंछ काट दी

Mon, 06 Oct 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो 05 अक्तूबर 05- मामले की जांच करती डॉग स्वाइड की टीम। पुलिस विभाग।
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम तुमड़िया डैम इलाके में रिश्तेदार की गाय खेत में घुसने से गुस्साए युवकों ने पाटल से गोवंश की पूंछ काट दी। मामले में पुलिस ने पशुपालक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता व अंग-भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले में विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


तुमड़िया डैम निवासी मो. फरीद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती का कार्य करता है। रविवार सुबह उनकी गाय पड़ोस में रहने वाले भाई मो. सफी के खेत में चली गई। गाय के खेत में जाने से गुस्साए मो. सफी के बेटे करामत अली व अशरफ अली ने पाटल से गाय की पूंछ काट दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंची और गाय का उपचार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर करामत अली, अशरफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए हल्द्वानी से डॉग स्क्वायड बुलाया यगा। शाम छह से साढ़े सात बजे तक टीम ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की।


आरोपियों के पिता ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी
गाय की पूंछ काटने वाले आरोपियों के पिता मो. सफी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर इस घटना का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से वह व्यक्ति गांव में आया है। इसके बाद से गांव में आपराधिक मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने लगाया लापरवाही का आरोप
मालधन में घटना के बाद भाजपा नेता मदन जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों रामनगर में धर्मांतरण के मामले में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि वह बिना डर के हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सत्यापन कर अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने की मांग की है।

तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें