फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायन और पैराग्लाइडिंग की तो एफआईआर 

Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने भीमताल झील में नौकायन के साथ-साथ भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नौका चालकों ने डीएम से टापू तक सैलानियों को लाने ले जाने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन


इन दिनों भीमताल झील से हेलीकाप्टर द्वारा जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी ले जाया जा रहा है, लिहाजा ऐसे में किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए पर्यटन से जुड़ी इन दोनों गतिविधियों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। जिला प्रशासन के इस आदेश से चार दर्जन से अधिक नौका चालक बेरोजगार हो गए हैं।

बोट चालक कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह उन्हें सैलानियों को टापू लाने ले जाने की अनुमति दें। डीएम ने कहा कि भीमताल झील से पानी भरने की उड़ान को  देखते हुए यह रोक लगाई गई है। यदि कोई इसका उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें