फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मिला तो खुद को बताने लगा जज

विज्ञापन
प्रतीकात्कम फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। नशे में कार चला रहे सीतापुर यूपी निवासी युवक को पुलिस ने पकड़ा तो वह खुद को जज बताकर धौंस जमाने लगा। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। इसके अलावा एक बाइक और कार चालक के खिलाफ भी पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई कर वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात मल्लीताल क्षेत्र में एसआई हरीश सिंह ने एक कार को रोका। इस पर कार चालक खुद को जज बताने लगा। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया, जिसमें वह नशे में पाया गया। एसआई सिंह ने बताया कि सीतापुर यूपी निवासी विनय त्रिपाठी के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी सीज कर दी गई। इधर, शुक्रवार रात मल्लीताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एसएसआई मो. यूनुस ने गरमपानी निवासी बाइक चालक हरित मोहन को रोका। लेकिन वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
एसएसआई ने बताया कि हरित मोहन नशे में था और उसका चालान कर दिया है। सूखाताल क्षेत्र में एक कार चालक खड़ी गाड़ी में टक्कर मारकर कालाढूंगी की ओर भाग गया। सूचना पर एसआई नरेंद्र कुमार ने वाहन चालक हिमांशु यादव निवासी बिजनौर को मंगोली चौकी के पास पकड़ लिया। मेडिकल में हिमांशु नशे की हालत में पाया गया। एसएसआई नरेंद्र ने बताया कि चालक के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई कर कार को सीज कर दिया है। बताया कि तीनों के ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निरस्तीकरण के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें