फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: रात को प्रेमिका के घर जाने से मना किया...तो दोस्त ने तोड़ डाली कार, प्रेमी ने अपने ही साथी को पीटा

Mon, 24 Jun 2024 06:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के धान मिल निवासी एक युवक ने अपने दोस्त को पहले पिटा उसके बाद उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। मोबाइल को भी जमीन में पटककर तोड़ दिया।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के धान मिल निवासी एक युवक ने अपने दोस्त को पहले पिटा उसके बाद उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। मोबाइल को भी जमीन में पटककर तोड़ दिया। मामला था कि दोस्त ने धान मिल निवासी युवक की प्रेमिका के घर जाने से मना कर दिया। उधर शिकायत पर पहुंची पुलिस से भी युवक भिड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मयूर विहार बरेली रोड निवासी लक्ष्य जोशी के पिता का हल्दूचौड़ में होटल है। लक्ष्य ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह होटल से घर लौट रहा था। घर के पास धान मिल बरेली रोड में रहने वाला उसका दोस्त अक्कू ठाकुर मिल गया। अक्कू नशे में था। उसने कार से आस-पास का एक राउंड लगाया और प्रेमिका से फोन पर बात करने लगा। उसने लक्ष्य से प्रेमिका के घर चलने को कहने लगा। रात काफी होने पर लक्ष्य ने जाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- CRIME: खुद को मरा दिखाने के लिए दोस्त को मौत के घाट उतारा, नौ साल बाद खुला राज; किया ये चौंकाने वाला काम

इससे गुस्साए अक्कू ने मारपीट शुरू कर दी। लक्ष्य का मोबाइल जमीन में पटककर उसे तोड़ दिया। साथ ही कार के शीशे में पत्थर मारकर उसे भी तोड़ दिया। शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो अक्कू ने पुलिस कर्मियों के सामने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें