बेतालघाट (नैनीताल)।बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्लीसेठी में क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक नहीं होने से किसानों की गेहूं की फसल सूखने लगी है। फसल के सूखने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रशासक सुनीता देवी, हरीश गिरी, दीवान सिंह, ईश्वर सिंह, मोहन सिंह ने बताया कि दो साल पहले आपदा से कांडा गधेरे की नहर के क्षतिग्रस्त हो गई थी। अभी तक नहर का काम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन किसानों की समस्या को अभी तक हल नहीं किया जा सका है। सिंचाई विभाग के ईई राजेश कुमार आर्य ने बताया कि काम चल रहा है। जल्द समस्या हल कर दी जाएगी।