नैनीताल। क्षेत्र के नलनी निवासी खुशबू आर्या शनिवार दोपहर चीना बाबा चौराहे से पैदल बाजार की ओर आ रही थी। नैनीताल क्लब के पास अचानक पीछे से आ रहे वाहन का टायर उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे उसकी चीख निकल गई। युवती को चिल्लाता देख राहगीरों ने मदद कर पर्यटक वाहन से ही उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच इलाज कराने को लेकर समझौता हो गया है।