फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें तोहफा

विज्ञापन
हल्द्वानी में बाजार में रक्षा बंधन के लिए राखी खरीदती बहनें। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर जहां एक ओर भाइयों के लिए युवतियां, किशोरियां और महिलाएं आकर्षक राखियों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं बाजार में बहनों को राखी के मौके देने के लिए भाई उपहार भी खरीद रहे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर युवतियों को पसंद आने वाली कई तरह की चीजें बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन को क्या उपहार दें, कई दिन तक भाई इसी उधेड़बुन में लगे रहते हैं। बाजार में किफायदी दरों पर कई आकर्षक उपहार मौजूद हैं। आभूषण, हैंड बैग, कॉलेज या फिर स्कूल जाने वाली युवतियों और किशोरियों के लिए उम्दा लंच बॉक्स, बच्चियों के लिए मनी बैंक, टेडी बियर समेत अन्य उपहारों की खूब बिक्री हो रही है। युवतियों के लिए अलग-अलग तरह की हेयर स्टाइलिंग किट भी किफायती दामों में है। इसके अलावा गर्ल्स वॉच और चॉकलेट बॉक्स हमेशा की तरह अपनी जगह बनाए हुए है।
विज्ञापन

ये विकल्प बाजार में हैं मौजूद
उपहार कीमत
ब्रेसलेट 100-1000 रुपये तक
ईयर रिंग्स 10-1000 रुपये तक
हैंड बैग व सोल्डर बैग 200-2000 रुपये तक
लंच बॉक्स 100-1000 रुपये तक
मनी बैंक 100-1000 रुपये तक
ब्यूटी प्रोडक्ट किट 500-10,000 रुपये तक
हेयर स्टाइलिंग किट 1000-5000 रुपये तक
घड़ी 100-5000 रुपये तक
टेडीबियर/डॉल 1000-1500 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें