फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन का दर्दं को दर्शाएगी आगामी वेब सीरीज ॐछल ॐ

विज्ञापन
प्रोड्यूसर तरुण रावत - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड की ऐतिहासिक घटनाओं पर बनी वेब सिरीज ‘गदेरा’ के बाद इसके निर्माता निर्देशक योगेश वत्स प्रदेश के पलायन के दर्द को बयां करती वेब सिरीज ‘छल’ बनाने की पहल कर रहे हैं। मुंबई एवं देहरादून प्रोडक्शन हाउस जेएसआर एवं वीएचएस मीडिया जल्द ही वेब सीरीज को पर्दे पर लाने की तैयारियों पर लगा है। मीडिया को जारी बयान में प्रोड्यूसर तरुण रावत ने बताया वेब सीरीज ‘छल’ की कहानी को पूरा किया जा चुका है। शीघ्र ही उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सीरीज की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड समेत उत्तराखंड के मंझे हुए कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

निर्देशक योगेश वत्स ने बताया की सीरीज को उत्तराखंड की दूरस्थ ग्रामीण लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा। प्रदेश से जुड़े हुए कलाकार एवं तकनीशियन भी सीरीज का हिस्सा होंगे। प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें प्लेटफार्म की जरुरत है। योगेश का कहना है कि हाल में उत्तराखंड के ऐतिहासिक घटनाओं पर बनी वेब सीरीज ‘गदेरा’ को भी रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें