फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दामों पर शराब बेच रहे थे, पकड़े गए

विज्ञापन
शराब की दुकान में छापेमारी करते आबकारी की टीम। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने क्षेत्र की अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में गोपनीय रूप से खरीदारी कर ज्यादा दामों पर शराब बेचने का भंडाफोड़ किया। लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने शराब की दुकानों में छापा मारा। उन्होंने गोपनीय रूप से शराब खरीदी। इस दौरान एक दुकान में देशी शराब 10 रुपये और अंग्रेजी शराब 20 रुपये महंगी बिक रही थी। तीन सदस्यीय प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने जैसे ही दुकान के सेल्समैन को छापे की जानकारी दी वह घबरा गया। आबकारी सहायक आयुक्त शशि कुमार सैनी ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें