फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर चांदी : 52 बसों से 2500 यात्री गए दिल्ली

Sun, 26 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीकेंड पर शनिवार को रोडवेज बसों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मारामारी रही। 52 रोडवेज बसों से करीब 2500 लोगों ने सफर किया। अनुमान के मुताबिक रविवार को भी रोडवेज बसों में यात्रियो के उमड़ने का अनुमान है। दीपावली, भैया दूज त्योहार के बाद नौकरी-पेशा लोगों के महानगरों में लौटने का क्रम जारी है। इन दिनों रोडवेज बसें पैक होकर जा रही हैं।
विज्ञापन



हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि दिल्ली रूट पर वॉल्वो, अनुबंधित समेत 26 बसें भेजीं गई। दोपहर तक अधिकतर बसें पैक होकर गईं। रविवार को भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली रूट पर 26 बसें भेजीं गईं, इनमें अधिकतर 51 सीटर बसें हैं। औसतन दिल्ली तक 1200 यात्रियों ने सफर किया।




बाघ एक्सप्रेस में उमड़े यात्री, 28 तक सीटों की वेटिंग

हल्द्वानी। काठगोदाम से चलने वाली अधिकतर ट्रेनों में 28 अक्तूबर तक सीटों की उपलब्धता नहीं है। बाघ एक्सप्रेस में सबसे अधिक मारामारी है। छठ पर्व के चलते इस ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं है। आईआरसीटीसी वेबसाइट के अनुसार बाघ एक्सप्रेस में रविवार को रिग्रेट यानी वेटिंग में भी टिकट नहीं है। 27 अक्तूबर को 130 और 28 अक्तूबर को 126 वेटिंग है। संपर्क क्रांति में सेकेंड एसी में क्रमश: 123, 56 व 56 वेटिंग है। रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर में रविवार को रिग्रेट, 27 और 28 अक्तूबर को 133 वेटिंग है। दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी तीन दिन 81 तक वेटिंग है। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस में 27 अक्तूबर को 19 वेटिंग, 28 को आरएसी 45 और 30 अक्तूबर को 24 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, छठ पर्व के मद्देनजर जीआरपी की ओर से स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष काठगोदाम कमल कोरंगा ने बताया कि लालकुआं व गूलरभोज रेलवे स्टेशन के पास ही छठ पूजा स्थल है। ऐसे में पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें