फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना

विज्ञापन
नैनीताल में बारिश से बचने के लिए छाता का सहारा लेते लोग। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में एक हफ्ते के बाद बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से भले ही आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी हो, लेकिन नैनीझील के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में बुधवार रात में करीब 12 बजे के बाद से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को 3:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश रुक गई लेकिन फिर 10:30 बजे से लेकर 10:45 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
नगर में बीते चार दिनों से दिन में काफी उमस महसूस की जा रही थी हालांकि बारिश के बाद से उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार 24 घंटे के भीतर 46 मिमी बारिश हुई है, जबकि अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के अनुसार झील का जलस्तर बुधवार को 2 फीट साढ़े 4 इंच था, जबकि बारिश के बाद बृहस्पतिवार को 2 फीट 8 इंच पहुंच चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें