फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धूप के बीच बदला मौसम, नैनीताल में आधे घंटे हुई बारिश

Wed, 23 Sep 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण दिन में कई बार लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर तक मौसम सामान्य बना रहा और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और करीब तीन बजे शहर में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक धीमी बारिश होती रही। बारिश के दौरान कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक महसूस हुई, लेकिन बारिश अधिक तेज नहीं होने के कारण जनजीवन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। बारिश थमते ही बादल छंटने लगे और एक बार फिर धूप खिल उठी। शाम तक मौसम सामान्य बना रहा। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच शहर में दिनभर धूप, बादल और बारिश का दौर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें