फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौसम ने दी राहत, धूप के बीच बारिश और कोहरे का दौर जारी

Wed, 09 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लगातार बिगड़े मौसम के बीच मंगलवार को शहरवासियों और पर्यटकों को कुछ राहत मिली। दिन में कई बार आसमान साफ होने के साथ धूप खिली, जिससे लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं रहा। दिनभर धूप के साथ बारिश और कोहरे का दौर भी बीच-बीच में जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में कोहरा दिखाई दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और हल्की बारिश के साथ कोहरा छाने लगा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम के इस मिजाज का असर पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा, हालांकि धूप निकलने के दौरान पर्यटक माल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें