फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हम लड़ते रैंया भुला हम लड़ते रुंला..

Sat, 23 Aug 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गिर्दा स्मृति मंच की ओर से शुक्रवार को जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा का 15वां गिर्दा स्मृति समारोह मनाया गया। गिर्दा की पत्नी हेमलता तिवारी, पुत्र तुहिनांश तिवारी की अगुवाई में गिर्दा के जनगीत गाते हुए तल्लीताल क्रांति चौक से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे राज्य आंदोलन के दौरान गिर्दा के जनगीतों से गूंजने वाले क्रांति चौक से जुलूस की शुरुआत हुई। भारती शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों के छोलिया नृत्य तथा गिर्दा के गीत हम लड़ते रैंया भुला हम लड़ते रुंला.., जैंता एक दिन तो आलो उ दिन यो दुनि मां.. आदि गाते हुए जुलूस निकाला। फ्रीमेंशन हॉल में उत्तराखंड के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें सतीश धौलाखंडी, त्रिलोचन भट्ट, पीसी तिवरी, नोमान सिद्दीकी ने चर्चा की। शुभेंदु बहुगुणा एवं राकेश मनराल ने कविता पाठ कर गिर्दा को याद किया। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार के सितार वादन व तबले पर अमन महाजन के संगत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इसके बाद गिर्दा स्मृति मंच की ओर से सआदत हसन मंटो के नाटक ''तमाशा'' का मंचन किया गया। कलाकार जावेद हुसैन, सम्राट, ऋतू, सिद्धू रहे। इस मौके पर पीसी तिवारी, प्रेम पिरम, बृज मोहन जोशी, इदरीस मलिक, जसी राम आर्य, हरीश राणा, राजेश आर्य, पवन कुमार, कुसुम पांडे आदि रहीं। वहीं युगमंच व नैनीताल समाचार की ओर से सीआरएसटी सभागार में हुए कार्यक्रम में गिर्दा को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें