फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस बिक रहे हैं खाद्य पदार्थ

Fri, 10 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
सैंपलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद अचानक नगर की माल रोड और तिब्बती बाजार स्थित चाट पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को तीन दुकानें बिना लाइसेंस की मिलीं। इसके अलावा चाट पार्क की कुछ दुकानों के किचन में काफी गंदगी देखने को मिली। विभाग की अचानक की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम दोपहर दो बजे चार्ट पार्क पहुंची। सबसे पहले टीम ने बुला सिंह की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को दुकान में कई एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ मिले, जिसे टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया। बाद में टीम ने दीवान ढैला के स्वागत रेस्टोरेंट और ललित मोहन के क्वालिटी चाट हाउस का निरीक्षण किया।

टीम को दोनों के ही किचन में गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दोनों ही रेस्टोरेंट स्वामियों को मौके पर ही नोटिस देकर एक दिन के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। पान सिंह के रेस्टोरेंट में एक्सपायरी मसाले मिले, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। बाद में टीम ने माल रोड की दो चाट की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि माल रोड में गोपाल बेरी बिना लाइसेंस के चाट बेच रहा था, जबकि पंकज भट्ट का लाइसेंस रिन्यू नहीं था। निरीक्षण के दौरान सोनम फास्ट फूड के स्वामी तेनजिंग के पास भी लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


तेनजिंग ने दुकान का मामला कोर्ट में चलने की बात कही है, जिस पर उसे शीघ्र कोर्ट के दस्तावेजों के साथ दफ्तर में तलब किया है। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिले हैं, उनके खिलाफ धारा 58 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य सभी दुकानदारों को नोटिस देकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में प्रकाश चंद्र पांडे व बालम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें