फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्था: नैनीताल में बारिश के बाद मॉलरोड और डीएसए मैदान में जलभराव, लोग परेशान

Sun, 23 Aug 2026 05:57 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मूसलाधार बारिश ने नैनीताल में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में लोअर मॉल रोड और डीएसए मैदान जलमग्न हो गए जिससे लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने के बाद राहगीरों के लिए आवाजाही मुश्किल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी नैनीताल की व्यवस्थाओं को रविवार हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर आईना दिखा दिया। दोपहर में तेज बारिश शुरू होते ही नैनीताल की लोअर मॉलरोड पानी से लबालब हो गई। कुछ ही देर में सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। पैदल राहगीरों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। वहीं डीएसए खेल मैदान भी जलभराव की चपेट में आ गया। जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


रविवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान लोअर मॉलरोड पर पानी की निकासी नहीं हो सकी। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक भी परेशानी में नजर आए। जबकि चार पहिंया वाहनों के गुजरने से उछलता पानी लोगों को तर करता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी का लगातार जमा होना सड़क के क्षतिग्रस्त होने की बड़ी वजह बन रहा है। इसके बावजूद जल निकासी व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

डीएसए मैदान में भी जमा हुआ पानी 

बारिश का असर डीएसए खेल मैदान में भी देखने को मिला। बास्केटबॉल कोर्ट के समीप जलभराव होने से मैदान का हिस्सा पानी में डूब गया। निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी पंत पार्क की ओर बहता रहा और वाल्मीकि पार्क से होते हुए नैनीझील में पहुंचता रहा। इस दौरान यहां से गुजरते पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बरसात खत्म होने को, व्यवस्था अब भी बदहाल

नैनीताल। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि बरसात का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जल निकासी की व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। हर साल बारिश में यही स्थिति सामने आती है और बारिश थमने के बाद समस्या को भुला दिया जाता है। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल भराव होना संबंधित विभागों की जवाबदेही है। संबंधित विभागों को जलभराव की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए गए हैं-नवाजिश खलिक, एसडीएम, नैनीताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें