भीमताल (नैनीताल)। एक तरफ लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ भीमताल के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जल संस्थान विभाग के प्रति नाराजगी है। व्यापारी धन सिंह राणा ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। राणा ने कहा कि अधिकारियों को बताने के बाद भी पाइप लाइन सही नहीं की गई है। जबकि नगर के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राणा ने अधिकारियों से जल्द पाइप लाइन सही कराने की मांग की है।