कालाढूंगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य भुवन सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा में छात्र पवन बधानी एवं सोनाक्षी आर्या का चयन हुआ है। दोनों कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं जिन्हें आगामी वर्षों में सरकार छात्रवृत्ति देगी।