डॉ आरके चतुर्वेदी, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के कर्मचारियों ने मंगलवार को भीमताल झील और गौला नदी से पानी के सैंपल लिए। सैंपल की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट से झील और नदी के पानी मे प्रदूषण कितना कम हुआ है, इसके बारे में जानकारी मिलेगी। बुधवार को नैनीझील और कोसी नदी से भी पानी के सैंपल लिए जाएंगे।