लोगो को कतार में खड़ा करते हुए अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
रियासी।लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को पुलिस को तरफ से बरती गयी सख्ती में लोग राशन स्टोर पर राशन लेने के साथ ही बैंक में जरूरी काम निपटाने को पहुंचे। सोमवार को सुबह से ले कर शाम तक बाज़ार में किरयाना फल सब्जी की दुकानों को खोलने के बाद मंगलवार को पूरा बाज़ार बंद रहा। मंगलवार सुबह से ही पुलिस पूरी तरह से सख्त नज़र आई इस दौरान लगाए गए नाकों पर हर प्रकार के वाहन की गहनता से जांच की गई। अस्पताल या फिर दवाई लेने जाने वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गयी। राशन लेने को पहुंचे लोगो के वाहन एक स्थान पर खड़ा किया गया इस के साथ ही स्टोर के बाहर कतारे लगाई गई। लोगो को दूरी बना कर रखने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार मुमताज़ मिर्ज़ा इंचार्ज एसएचओ प्रदीप सिंह ने लोगो को कतारों में खड़ा किया। इस दौरान निर्देशो की उल्लंघना नही किये जाने को कहा गया।