नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड सभासद मनोज जगाती ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार विभागीय अभियंताओं से इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। शनिवार को अधिकारियों ने शाम पांच बजे पानी सुचारू करने का आश्वासन दिया था। पानी न आने पर शाम छह बजे से जलसंस्थान पंप हाउस के समक्ष धरना दिया। चेतावनी दी है कि रविवार से 12 बजे से 5 बजे तक लगातार धरना दिया जाएगा।