फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार कम हो रहा है नैनी झील का जल स्तर

Fri, 03 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
nainital
विज्ञापन
नैनी झील का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी झील का जल स्तर शून्य स्तर से सवा फीट कम पाया गया। लगातार गिरते जल स्तर से चिंतित जिला प्रशासन अब झील से लिफ्ट हो रहे पानी की राशनिंग पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


नैनी झील के लगातार गिरते जल स्तर के पीछे जिला प्रशासन पर्याप्त बरसात और बर्फबारी न होने को कारण मान रहा है। विशेषज्ञो की मानें तो नैनी झील के घटते जल स्तर की वजह उक्त कारणों के अलावा झील के जल का अंदरूनी रिसाव भी शामिल है।

झील नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी किशन के मुताबिक वर्ष 2008 तक नैनी झील का जल स्तर औसतन साढ़े चार से पांच फुट तक रहता था। मई जून में ही झील का जल स्तर घटता था और जुलाई में बरसात शुरू होने के बाद फिर से नैनी झील लबालब हो जाती थी।  2008 के बाद से झील के जल स्तर में गिरावट दर्ज की जाती रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नैनी झील का जल स्तर एक फीट एक इंच ऋणात्मक दर्ज किया गया। पिछले साल आज ही तारीख में नैनी झील का जल स्तर एक फुट दो इंच ऋणात्मक दर्ज किया गया था। लोनिवि के अवर अभियंता महेंद्र पाल के मुताबिक इस साल पिछले साल की तुलना में दो इंच पानी के स्तर में सुधार है।

चिंता करने वाली बात यह है कि इतना जल स्तर मई-जून के महीने में रहता आया है। पिछले दो साल से फरवरी माह में ही यह जल स्तर देखने को मिल रहा है। झील में लगे पैमाने में शून्य से 12 फीट तक धनात्मक और शून्य से नीचे ऋणात्मक संख्याएं हैं।

पर्यावरणविद डा. अजय रावत का मानना है कि पर्याप्त बरसात और बर्फवारी न होने, जनसंख्या वृद्धि और नलों में आने वाले पानी की बर्बादी के साथ साथ नैनी झील में अंदरूनी रिसाव जल स्तर की कमी की मुख्य वजह हैं।

डा. रावत ने बताया कि पिछले दिनों बलिया नाला क्षेत्र में कई जगह से पानी का रिसाव देखा गया। यह पानी नैनी झील से रिसकर ही बलियानाला तक पहुंच रहा था। नैनी झील में अभी से तल्ली ताल स्थित फांसी गधेरा समेत माल रोड और मल्लीताल क्षेत्र में कई जगह डेल्टा दिखाई देने लगे हैं।

लोगों का मानना है कि यदि पानी घटते रहा तो इसी तरह और भी अधिक डेल्टा नजर आएंगे जिससे झील अपना प्राकृतिक स्वरूप खो देगी। जल स्तर घटने को जिला प्रशासन झील से पानी की आपूर्ति का बढ़ना भी एक वजह मान रहा है।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि जलस्तर गिरने का मुख्य कारण मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्दियों के मौसम में वर्षा व बर्फबारी का कम होना और जल स्रोतों के पानी की कमी आना है।

इसके अलावा पर्यटकों के आवागमन के चलते शहर में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पानी में भी राशनिंग की जरूरत बताते हुए कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने झील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें